Posts

क्या हुआ उस गरीब परिवार के साथ? एक सच्ची कहानी!

Image
 बिहार के एक छोटे गांव में एक गरीब मां ने अपने इकलौते बेटे को जन्म दिया, वो मां भी कितनी अभागी थी जो अपने नवजात शिशु को गोद मे उठा कर उसका माथा भी नहीं चूम सकी और जन्म देते ही परलोक को चली गई| बाप अब अकेला रह गया था|पर अपने बेटे की लालन –पालन में कोई कमी नहीं रखी|बरसात की मौसम में बहती उस मिट्टी के घर को समेटते उसने अपने परिवार को भी समेटा हुआ था |रोजी रोटी के लिए वो गांव के एक बूढ़े बुढ़िया के घर काम करने लगा |आखिर वो बूढ़े–बुढ़िया का परिवार उसे देता भी क्या होगा ,पीने को दूध और खाने को अनाज और रोटी|इसमें उसका गुजारा चल रहा था |       उसका लड़का अब बड़ा हो रहा था ,लोग उससे बाते करना चाहते पर वो कुछ न बोलता .... कुछ उम्र और बढ़ने पर ये स्पष्ट हो गया कि वो गूंगा है|उस पिता की मुश्किलें तब और बढ़ी जब उसे पता चला कि उसका लड़का समझ पाने में भी उतना सक्षम नहीं है |क्या उस नवजात पर अपनी मां को खोने का ये सदमा था ? जो उसे उसके जन्म के समय ही मिल गया था |खैर,  अब पिता भी अपने बेटे को कोसने लगा था, उनके बीच अब दूरियां बढ़ने लगी |घर की स्थिति में कोई बदलाव नहीं था | तो बा...